PM-KISAN: फरवरी की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त, सरकार ने जारी की डेट

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को अपनी 19वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार है। केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली किश्त को फरवरी 2025 के महीने के अंत तक आएगी

अपडेटेड Feb 07, 2025 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को अपनी 19वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार है। चेक करें तारीख।

PM Kisan Samman Nidhi 19th Installment Date: किसानों को अपनी 19वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार है। केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली किश्त को फरवरी 2025 के महीने के अंत तक आएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनियन एग्रीकल्चर मिनिस्टर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार जाएंगे। वहां एग्रीकल्चर प्रोग्राम के दौरान पीएम किसान के लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। यहां लाभार्थी किसानों को पता रहे कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत e-KYC अपडेट कराना अनिवार्य है।

फरवरी की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 19वीं किश्त

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 18वीं किश्त 15 अक्टूबर 2024 को जारी की थी। अब 19 वीं किश्त 24 फरवरी तक आएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत सरकार हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। साल में तीन किश्तों में 2,000 रुपये हर चार महीने के गैप में दिया जाता है। अब इस योजना के तहत 18 किश्त सरकार जारी कर चुकी है।


पीएम किसान का फायदा उठाने के लिए इन शर्तों का पूरा है जरूरी

किसान की सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

इनकम टैक्स भरने वाले किसानों को योजना का लाभ नहीं मिलता।

परिवार के केवल एक सदस्य को ही योजना का फायदा मिलेगा।

अगर किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराई होगी तो उन्हें पीएम किसान का फायदा नहीं मिलेगा।

PM Kisan की साइट पर मिल जाएगी पूरी जानकारी

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो आप PM Kisan Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। किसानों की किसी भी तरह की समस्या आने पर इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं। इन माध्यमों से किसान अपनी समस्याओं का समाधान ले सकते हैं।

ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in

हेल्पलाइन नंबर: 155261, 1800115526 (टोल फ्री), या 011-23381092

किसान पूरी कर लें e-KYC स्कीम

पीएम किसान योजना सरकार की पहल है। 19वीं किश्त का इंतजार कर रहे किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें और समय-समय पर आधिकारिक अपडेट की जानकारी लेते रहें। वरना आपकी 19वीं किश्त अटक सकती है।

इंटरेस्ट रेट घटने से आपके होम लोन की EMI कितनी कम हो जाएगी? यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।