PM kisan: कल मंगलवार को किसानों के बैंक खाते में आएंगे 2000 रुपये, पीएम मोदी करेंगे ट्रांसफर

PM Kisan: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार 18 जून को किसानों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 17वीं किश्त कल जारी की जाएगी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में मंगलवारो को पैसे आएंगे

अपडेटेड Jun 17, 2024 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
17वीं किश्त के साथ देश भर के लगभग 9.3 करोड़ किसानों को ₹20,000 करोड़ दिये जाने की योजना है।

PM Kisan: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल मंगलवार 18 जून को किसानों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 17वीं किश्त कल जारी की जाएगी। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में मंगलवारो को पैसे आएंगे। किसानों के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करने का काम उत्तर प्रदेश के वाराणसी से होगा।

9.3 करोड़ किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये

पीएम-किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना है। इस योजना के तहत देश के किसानों को ₹6,000 सालना दिये जाते हैं। ये पैसा किसानों के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिये आते हैं। ये पैसा किसानों को 2,000 रुपये की तीन किश्तों में दिया जाता है। 17वीं किश्त के साथ देश भर के लगभग 9.3 करोड़ किसानों को ₹20,000 करोड़ दिये जाएंगे।


पीएम मोदी ने कर दिया है फैसले पर साइन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद 10 जून 2024 को किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के फैसले पर हस्तातक्षर किये थे। तभी से करोड़ों किसान अपने बैंक खाते में 2,000 रुपये आने का इंतजार कर रहे हैं।

 

पीएम किसान की लिस्ट में चेक करें अपना नाम

1 - सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।

2 - वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

3 - इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर यहां पर भरना है।

4 - फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी यहां दर्ज करना है।

5 - इसके बाद आप जैसे ही सारी जानकारी भर देंगे, तो आपको 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना है।

6 - ऐसा करते ही आप देखेंगे कि स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ गया है। जिससे आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको अगली किश्त का लाभ मिल पाएगा या नहीं।

इन किसानों को नहीं मिलता पीएम किसान का फायदा

अगर कोई किसान खेती करता है। लेकिन वह खेत उसके नाम न होकर उसके पिता या दादा के नाम है। तब उसे 6000 रुपये सालाना का लाभ नहीं मिलता है। वह जमीन किसान के नाम होनी चाहिए। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते। किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Gold Price Today: बकरीद के दिन महंगा हुआ सोना, पटना, लखनऊ, दिल्ली में ये रहा 10 ग्राम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।