PM-Kisan Yojana: खुशखबरी! इस दिन किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त, सरकार ने किया ऐलान

PM-Kisan Yojana: पीएम किसानों की योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सरकार ने आधिकारिक तौर पर बता दिया है कि 22वीं किस्त का पैसा कब किसानों के खाते में आएगा। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 2:53 PM
Story continues below Advertisement
PM Kisan Yojana की पिछली किस्त 2025 के आखिर में जारी की गई थी।

PM-Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार ने उनका इंतजार खत्म कर दिया है। पीएम किसान योजना के सभी पात्र किसानों के खाते में 13 मार्च को 2-2 हजार रुपये आएंगे। 13 मार्च के को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर जाएंगे। वहीं से वह 22वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे।

13 मार्च को आएगी 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के एक्स हैंडल से इसकी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया, 'हमारे अन्नदाता का सम्मान करते हुए, PM KISAN की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी।'


क्या है PM-KISAN योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत देशभर के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को केंद्र सरकार की ओर से हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह रकम तीन बराबर किस्तों में 2,000-2,000 रुपये करके दी जाती है।

पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाता है, जिससे बिना किसी बिचौलिए के लाभार्थियों तक रकम पहुंचती है। 2019 में शुरू होने के बाद से यह योजना किसानों के लिए सरकार की सबसे बड़ी आय सहायता योजनाओं में से एक बन चुकी है।

 

किन्हें नहीं मिलेगी अगली किस्त

हर पंजीकृत किसान को किस्त अपने आप नहीं मिलती। अगर पात्रता की शर्तें पूरी नहीं होती हैं तो भुगतान रोका जा सकता है। अगर ये दिक्कतें हैं, तो किसान 22वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।

  • e-KYC पूरा नहीं किया हो
  • किसान ID पोर्टल पर लिंक या वेरिफाई नहीं हो
  • जमीन के रिकॉर्ड वेरिफाई न हों
  • परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हो
  • किसान या परिवार का कोई सदस्य आयकर भरता हो
  • परिवार का कोई सदस्य हर महीने 10,000 रुपये या उससे ज्यादा पेंशन लेता हो

सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है और जांच के दौरान अपात्र खातों को सूची से हटा दिया जाता है।

किसानों तुरंत पूरा करें ये काम

भुगतान में देरी से बचने के लिए किसानों को पोर्टल पर कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेनी चाहिए। इनमें e-KYC वेरिफिकेशन पूरा करना, जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी जांचना और PM-KISAN वेबसाइट पर अपनी पात्रता की पुष्टि करना शामिल है।

किसान पोर्टल पर मौजूद Kisan eMitra चैटबॉट की मदद से भी अपने रजिस्ट्रेशन और भुगतान की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें

किसान यह जानने के लिए कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं, ऑनलाइन लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

  • PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Beneficiary List सेक्शन में जाएं
  • राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव चुनें
  • Submit पर क्लिक करें

अगर सूची में किसान का नाम है और सभी जानकारी सही है, तो सरकार की ओर से पैसा जारी होते ही 2,000 रुपये की किस्त सीधे बैंक खाते में पहुंच जाएगी।

Kisan Credit Card: ₹5 लाख का लोन सिर्फ 4% ब्याज पर! इस सरकारी स्कीम का फायदा उठाना भी आसान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।