PM-Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार ने उनका इंतजार खत्म कर दिया है। पीएम किसान योजना के सभी पात्र किसानों के खाते में 13 मार्च को 2-2 हजार रुपये आएंगे। 13 मार्च के को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर जाएंगे। वहीं से वह 22वीं किस्त का पैसा जारी करेंगे।
