Central Government Employees: सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट को लेकर नियम बदल दिये हैं। कर्मचारी अब 20 साल में रिटायरमेंट ले सकते हैं। उन्हें सारे फायदे सामान्य रिटायमेंट की तरह मिलेंगे। राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) की शुरुआत जनवरी 2004 में केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए हुई थी। 2009 में इसे रिवाइज किया गया और अब यह प्राइवेट कर्मचारियों के लिए भी खुली है। NPS एक स्वैच्छिक पेंशन योजना (Voluntary Pension Scheme) है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट फंड बनाना है। इसे सरकार और पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) चलाता है।