Get App

PPF, SSY, स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में सरकार ने नहीं किया कोई बदलाव, चेक करें इंटरेस्ट रेट

Small Saving Scheme Interest Rate: PPF, SSY, स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरें सरकार ने तय कर दी है। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों को लेकर आम लोगों को थोड़ा निराश किया है। सरकार स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में अप्रैल से जून तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। ये हैं इंटरेस्ट रेट्स।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2024 पर 6:35 PM
PPF, SSY, स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में सरकार ने नहीं किया कोई बदलाव, चेक करें इंटरेस्ट रेट
PPF, SSY, स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरें सरकार ने तय कर दी है।

Small Saving Scheme Interest Rate: सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों को लेकर आम लोगों को थोड़ा निराश किया है। सरकार स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में अप्रैल से जून तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार ने अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर लागू ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। सरकार ने कहा कि उसने दरों को अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों में नहीं हुआ कोई बदलाव

सरकार ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 30 जून 2024 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरें चौथी तिमाही (1 जनवरी, 2024 से 1 जनवरी, 2024 तक) के लिए नोटिफाइड दरों से अपरिवर्तित रहेंगी। ये एक ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है। ये वित्त मंत्रालय ने 8 मार्च 2024 को जारी किया है। इसका मतलब है कि अप्रैल-जून 2024 तिमाही के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर 7.1% ब्याज दर मिलती रहेगी।

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें