Get App

Pension Scheme: शादीशुदा लोगों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार देगी साल के 2.22 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम

Pension Scheme Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर सभी सीनियर सिटीजन को चिंता रेगुलर इनकम की सबसे ज्यादा होती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 24, 2022 पर 12:38 PM
Pension Scheme: शादीशुदा लोगों के लिए खुशखबरी! मोदी सरकार देगी साल के 2.22 लाख रुपये, बस करना होगा ये काम
पति-पत्नी दोनों को 18,500 रुपये महीना पेंशन मिलेगी।

Pension Scheme Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर सभी सीनियर सिटीजन को चिंता रेगुलर इनकम की सबसे ज्यादा होती है क्योंकि उनके पास रेगुलर इनकम के तौर पर सैलरी नहीं आती। ज्यादातर सीनियर सिटीजन अपने रिटायरमेंट के बाद मिले पैसों को ऐसी जगह लगाना चाहते हैं जहां उन्हें रेगुलर इनकम मिल सके। साथ ही उनका निवेश भी सुरक्षित रहे। मोदी सरकार की चलाई जानें वाली योजना प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) सीनियर सिटीजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस योजना में पति-पत्नी दोनों मिलकर निवेश कर सकते हैं। पति-पत्नी दोनों को 18,500 रुपये पेंशन मिल जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में..

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना - पति-पत्नी को मिलेंगे 18,500 रुपये

मोदी सरकार ने 4 मई 2017 को सीनियर सिटीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लॉन्च किया था। यह योजना सीनियर सिटिजन को सोशल सिक्योरिटी देने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना को सरकार के लिए LIC चला रही है। पहले इसमें निवेश करने की लिमिट 7.50 लाख रुपये थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है।

इतना मिलता है ब्याज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें