पीएम मुद्रा योजना फीस के बाद देता है लोन? सरकार ने कही ये बात

PM Mudra Yojana Scam Alert: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के नाम पर एक फर्जी लोन अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर में 7 लाख रुपये का लोन मंजूर होने का दावा किया गया है

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 5:23 PM
Story continues below Advertisement
PM Mudra Yojana Scam Alert: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर एक फर्जी लोन अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है।

PM Mudra Yojana Scam Alert: सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के नाम पर एक फर्जी लोन अप्रूवल लेटर वायरल हो रहा है। इस लेटर में 7 लाख रुपये का लोन मंजूर होने का दावा किया गया है और लोगों से 860 रुपये के एग्रीमेंट चार्ज देने को कहा जा रहा है। सरकार की फैक्ट-चेकिंग एजेंसी PIB Fact Check ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

फर्जी लेटर में क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल लेटर में कहा गया है कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीधे व्यक्ति के नाम पर 7,00,000 रुपये का मुद्रा लोन मंजूर हो गया है। इसके बदले पहले 860 रुपयो जमा करने को कहा जाता है। PIB Fact Check ने साफ किया है कि मुद्रा योजना के तहत ऐसे कोई लेटर सीधे जारी नहीं होते और लोन के नाम पर एडवांस चार्ज मांगना गलत है।


मुद्रा योजना असल में कैसे काम करती है?

Pradhan Mantri Mudra Yojana के तहत सरकार सीधे लोन नहीं देती। मुद्रा (MUDRA) एक री-फाइनेंस एजेंसी है, जो बैंकों, NBFCs, माइक्रोफाइनेंस संस्थानों, RRBs और स्मॉल फाइनेंस बैंकों को फंड देती है। यही संस्थान आगे जाकर पात्र छोटे कारोबारियों को लोन देते हैं।

लोन के लिए सही तरीका क्या है?

असली मुद्रा लोन सिर्फ अधिकृत बैंक या वित्तीय संस्थान के जरिए मिलता है। आवेदन के लिए अपने बैंक ब्रांच से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी देखें। किसी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें।

स्कैम से कैसे बचें?

बिना आवेदन के लोन अप्रूव का दावा हो तो सावधान रहें।

लोन के बदले कोई भी अग्रिम फीस मांगी जाए तो समझें यह धोखा है।

जानकारी हमेशा ऑफिशियल पोर्टल या बैंक से ही कन्फर्म करें।

संदिग्ध मामलों की तुरंत शिकायत करें।

Budget 2026: क्या बजट पेश होते ही 1 फरवरी को लागू हो जाते हैं नए नियम? जानिए क्या होता है बजट डे के बाद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।