सरकार की इस योजना में हर महीने मिलती है 18,500 रुपये पेंशन, फायदा उठाने के लिए तुरंत करें निवेश

Sarkari Yojana: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर सभी सीनियर सिटीजन निवेश के लिए ऐसे विकल्प तलाशते हैं जिसमें उन्हें रेगुलर इनकम मिलती रहे। अगर आप भी हर महीने 18,500 रुपये पेंशन पाना चाहते हैं तो इस सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं

अपडेटेड Feb 16, 2023 पर 11:22 AM
पति-पत्नी दोनों निवेश करेंगे तो हर महीने 18,500 रुपये पेंशन मिलेगी।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana: रिटायरमेंट के बाद ज्यादातर सभी सीनियर सिटीजन निवेश के लिए ऐसे विकल्प तलाशते हैं जिसमें उन्हें रेगुलर इनकम मिलती रहे। अगर आप भी हर महीने 18,500 रुपये पेंशन पाना चाहते हैं तो इस सरकारी योजना में निवेश कर सकते हैं। मोदी सरकार सीनियर सिटीजन के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) योजना चला रही है। इसमें निवेश करने पर पेंशनर्स को रेगुलर इनकम मिलती है साथ ही निवेश भी सुरक्षित रहता है। सरकार की इस योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। अगर आप इस योजना का लाभा उठाना चाहते हैं तो समय रहते निवेश कर लें।

मोदी सरकार ने शुरू की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

मोदी सरकार ने 4 मई 2017 को सीनियर सिटीजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस योजना को लॉन्च किया था। सरकार के लिए ये योजना LIC चला रही है। इस योजना में आपको अधिकतम 18,500 रुपये पेंशन मिलेगी। ये पेंशन आपके निवेश के अमाउंट पर निर्भर करेगी। यानी, जितना ज्यादा निवेश, उतनी अधिक पेंशन का फॉर्मूला इसमें काम करता है। हालांकि, इसमें निवेश की लिमिट है। इस योजना को पति-पत्नी भी अलग-अलग निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने पर पति पत्नी दोनों को हर महीने अधिकतम 18,500 रुपये पेंशन मिलेगी।


अधिकतम इतना कर सकते हैं निवेश

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में सालाना 7.4 फीसदी का ब्याज मिलता है। 60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले सभी नागरिक 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। ये निवेश 31 मार्च 2023 से पहले करना होगा। इसमें निवेश के आधार पर 1000 रुपये से लेकर 9250 रुपये हर महीने पेंशन मिलती है। यदि न्यूनतम 1.50 लाख रुपये निवेश किया तो हर महीने 1,000 रुपये निवेश मिलेगा। 15 लाख रुपये के निवेश पर 9,250 रुपये प्रति महीने पेंशन मिलेगी। पति-पत्नी निवेश करेंगे तो 30 लाख रुपये निवेश करना होगा और फिर आप दोनों को हर महीने 18,500 रुपये मिलेंगे।

नियम

निवेशक की न्यूनतम उम्र : 60 साल

पॉलिसी का समय – 10 साल

न्यूनतम पेंशन: 1,000 प्रति माह, 3000 रुपये तिमाही, 6,000 रुपये प्रति छमाही, 12,000 रुपये प्रति वर्ष

अधिकतम पेंशन: 9,250 हर महीने, 27,750 रुपये प्रति तिमाही, 55,500 रुपये प्रति छमाही, 1,11,000 रुपये सालाना

अगर 2 व्यक्ति यानी पति-पत्नी अलग-अलग निवेश करते हैं तो इतनी मिलेगी पेंशन

अधिकतम पेंशन: 18,500 हर महीने, 55,500 रुपये प्रति तिमाही, 1,11,000 रुपये प्रति छमाही, 2,22,000 रुपये सालाना

योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि

इस योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2023 है। इस पॉलिसी में 10 साल के लिए निवेश होगा और एक ही बार में पूरा निवेश करना होता है।

नहीं होती मेडिकल टेस्ट की जरूरत

LIC की व्यवंदन योजना में किसी भी मेडिकल टेस्ट की जरूरत नहीं होती। स्वयं या पति/पत्नी की गंभीर/टर्मिनल बीमारी जैसे के समय पैसा निकाल सकते हैं। ऐसे मामलों में 98 फीसदी तक पैसा वापिस मिल जाता है। पॉलिसी के 3 साल पूरा होने पर इस पर लोन लिया जा सकता है। पॉलिसी का कीमत का 75 फीसदी तक लोन ले सकते हैं। पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो बेसिक राशि नॉमिनी को मिल जाएगी।

Stock Market Today Live: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के निकला पार, ONGC, Adani Enterprises टॉप गेनर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।