Get App

PM Vishwakarma Yojana: कारीगरों को मिलता है 3 लाख तक का लोन, जानिये कैसे कर सकते हैं योजना में अप्लाई

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। ये योजना देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को फायदा पहुंचा रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2025 पर 8:00 PM
PM Vishwakarma Yojana: कारीगरों को मिलता है 3 लाख तक का लोन, जानिये कैसे कर सकते हैं योजना में अप्लाई
PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है।

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। ये योजना देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को फायदा पहुंचा रही है। इस योजना का मकसद है कि लोग अपने हुनर को निखारें, लेटेस्ट तकनीक का इस्तेमाल कर आत्मनिर्भर बनें। सरकार योजना के तहत ऐसे लोगों को ट्रेनिंग, टूलकिट और कम ब्याज पर लोन की सर्विस देती है।

क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना?

यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो परंपरागत रूप से हस्तकला, निर्माण या शिल्प के काम में जुड़े हैं। सरकार इन लोगों को ट्रेनिंग, टूलकिट और कम ब्याज पर लोन की सुविधा देती है। ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को डेली स्टाइपेंड यानी भत्ता दिया जाता है।

ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सरकार 15,000 रुपये तक टूलकिट के लिए दिये जाते हैं। ताकि, कारीगर अपने काम के औजार खरीद सकें। इसके बाद उन्हें दो चरणों में कुल 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। पहले चरण में 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक मिल सके। खास बात यह है कि इन लोन पर ब्याज दर सिर्फ 5% रखी गई है, जबकि सामान्य लोन पर यह दर 10-12% तक होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें