PNB FD Rate: पिछले हफ्ते एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम जमा पर एफडी ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी की है। ये नई दरें 26 अक्टूबर से लागू हो चुकी है। पीएनबी बैंक अब 46 दिनों से 90 दिनों की एफडी पर 4.50 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर करेगा। बैंक ने इसमें 75 बेसिस प्वाइंट बढ़ोतरी की है। यह अब 180 दिनों से लेकर एक साल से कम समय की FD पर 5.50 फीसदी का ब्याज ऑफर करेगा। इस पर पहले 5 फीसदी का ब्याज मिल रहा था।
