Post Office Savings Scheme: ज्यादा रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस की इन स्कीमों में करें निवेश, जानिए डिटेल

Post Office Savings Scheme: ज्यादातर निवेशक अपने लिए निवेश के सेफ विकल्प चुनते हैं क्योंकि उसमें पैसा डूबने का डर नहीं होता है। यही कारण है कि ज्यादातर निवेशक पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पैसा डूबने का डर नहीं होता है। जो लोग एक तय इंटरेस्ट के तहत गारंटी इनकम चाहते हैं उनके लिए ये स्कीम बेस्ट है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 3:21 PM
Story continues below Advertisement
ज्यादातर निवेशक पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पैसा डूबने का डर नहीं होता है।

Post Office Savings Scheme: ज्यादातर निवेशक अपने लिए निवेश के सेफ विकल्प चुनते हैं क्योंकि उसमें पैसा डूबने का डर नहीं होता है। यही कारण है कि ज्यादातर निवेशक पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि इसमें पैसा डूबने का डर नहीं होता है। जो लोग एक तय इंटरेस्ट के तहत गारंटी इनकम चाहते हैं उनके लिए ये स्कीम बेस्ट है। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की स्कीमों के बारे में..

पोस्ट ऑफिस की तीन योजनाएं खास है जो जबरदस्त गारंटी रिटर्न देती है। पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट, डाकघर राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC)। इनमें से एफडी को छोड़कर बाकी सभी 5 साल के लॉक इन पीरियड के साथ आती है। इन योजनाओं में निवेश करना सबसे सुरक्षित माना जाता है क्योंकि ये केंद्र सरकार के डाकघर ऑफर करते हैं। इनमें आपको टैक्स सेविंग भी मिलती है।

5 साल के लिए गारंटीड रिटर्न चाहने वालों के लिए पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट एक सुरक्षित विकल्प है। आप हर महीने न्यूनतम 100 रुपये या 10 रुपये के मल्टीपल में कोई भी पैसा इस योजना में निवेश कर सकते हैं। 5.8 प्रतिशत की ब्याज दर से ब्याज तिमाही मिलता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।


पोस्ट ऑफिस राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) योजना में 5 साल का लॉक इन है। इस योजना में 7 प्रतिशत का ब्याज मिलता है। इसमें न्यूनतम 1000 रुपये और 100 रुपये मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम निवेश को कोई सीमा नहीं है। आप लॉक-इन पीरियड के बाद पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि, कुछ शर्तें हैं जिनके तहत आप समय से पहले पैसा निकाल सकते हं। इस योजना में निवेश करने पर आपको 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।

Stock Market Today Live: SGX निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।