Senior Citizen Saving Scheme: जैसे-जैसे लोग बूढ़े होते हैं और रिटायरमेंट की उम्र में पहुंचते हैं, उन्हें अपने खर्चे चलाने के लिए सेविंग्स की जरूरत होती है। आज हम एक ऐसी योजना के बारे में बात करेंगे जो खास तौर पर बुजुर्गों के लिए है। यह योजना है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)। यह योजना सरकार द्वारा चलाई जा रही है और इसमें अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। यहां आप अपना रिटायरमेंट में मिला पैसा निवेश करके हर महीने रेगुलर इनकम पा सकते हैं।
