Post Office Scheme: अगर आप एक ऐसी योजना की तलाश में हैं जो रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय इनकम दें? पोस्ट ऑफिस स्कीम में हर महीने 20,500 रुपये मिलेंगे। Post Office की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) ऐसी ही योजना है जिसमें हर महीने 20,500 रुपये पेंशन मिलेगी। यह योजना खासतौर पर सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है, ताकि रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें किसी भी तरह से पैसे की चिंता न हो।
रिटायरमेंट के बाद अगर आप एक ऐसा विकल्प चाहते हैं जो हर महीने निश्चित आमदनी दे और जोखिम से भी बचाए, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। निवेश करने से पहले योजना की सभी शर्तों को जरूर पढ़ें और योजना के फायदों का पूरा लाभ उठाएं।
हर महीने 20,500 रुपये की तक की इनकम
SCSS योजना के तहत यदि आप अधिकतम 30 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो आपको सालाना लगभग 2 लाख 46 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा। इसका मतलब है कि हर महीने लगभग 20,500 रुपये की नियमित इनकम आपके बैंक खाते में जमा होगी। इस स्कीम की ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है, जो किसी भी सरकारी योजना में मिलने वाली सबसे अधिक दरों में से एक है।
पहले SCSS में निवेश की सीमा 15 लाख रुपये थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। इस योजना में एकसाथ निवेश करना होता है और ब्याज हर तिमाही आपके खाते में आता है। यदि आप चाहें, तो इसे मंथली खर्चों के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
60 साल या उससे अधिक उम्र के भारतीय नागरिक
55 से 60 साल की उम्र वाले वे लोग जो रिटायरमेंट (VRS) ले चुके हैं।
खाता पोस्ट ऑफिस या किसी अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है।
SCSS से मिलने वाली ब्याज आय पर टैक्स देना होता है
हालांकि, निवेश का अमाउंट धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट के लिए योग्य होती है
इस योजना का पीरियड 5 साल का है।
5 साल बाद आप इसे 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं।
समय से पहले पैसा निकालना भी संभव है, लेकिन इसके लिए जुर्माना लगेगा।
रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए बेस्ट ऑप्शन।