PPF Scheme Latest Update: केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें पैसा लगाकर आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। पीपीएफ भी उनमें से एक है। अगर आपने भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश किया है तो हर महीने की 5 तारीख आपके लिए बेहद अहम है। अगर आप हर महीने की 5 तारीख को ध्यान में रखकर पैसा निवेश करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा मिलेगा। इस बात की जानकारी केंद्र सरकार की ओर से दी गई है।
