Get App

PPF में अभी से निवेश शुरू करने पर आप रिटायरमेंट तक बन जाएंगे करोड़पति, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन

अगर आप अभी से इनवेस्ट करना शुरू कर दें तो आप रिटायरमेंट तक करोड़पति बन सकते हैं। आपको रिस्क लेने की भी जरूरत नहीं है। आपके इनवेस्टमेंट पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का भी कोई असर नहीं पड़ेगा। इसलिए आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 18, 2023 पर 12:35 PM
PPF में अभी से निवेश शुरू करने पर आप रिटायरमेंट तक बन जाएंगे करोड़पति, यहां जानिए पूरा कैलकुलेशन
PPF के इंटरेस्ट रेट को सरकार हर तीन महीने पर रिव्यू करती है। फाइनेंशियल मार्केट्स की स्थितियों के मुताबिक इस रेट में बदलाव हो सकता है। अभी PPF का इंटरेस्ट रेट सालाना 7.1 फीसदी है।

क्या आपको रिटायरमेंट (Retirement Planning) बाद के खर्च की चिंता सता रही है? क्या आप ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते? क्या आपको शेयरों (Share Market) में निवेश के बारे में ज्यादा पता नहीं है? क्या आप बैंक एफडी के रिटर्न से नाखुश है? अगर इन सवालों का आपका जवाब हां हैं तो फिर हम आपको ऐसी स्कीम के बारे में बाते रहे हैं, जो आपकी शर्तों पर आपकी समस्या दूर कर सकती है। हम बात कर रहे हैं Public Provident Fund (PPF) की। यह गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की स्कीम है। इसमें आपका निवेश पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। आइए समझते हैं कि इस स्कीम में निवेश आपको कैसे कुछ सालों में करोड़पति बना देगा।

अकाउंट ओपन करने के लिए कितने पैसे चाहिए?

आप पीपीएफ अकाउंट पोस्ट-ऑफिस या बैंक में ओपन कर सकते हैं। यह अकाउंट सिर्फ 100 रुपये के मामूली अमाउंट से खुल जाता है। लेकिन, इस अकाउंट में एक फाइनेशियल ईयर में कम से कम 500 रुपये डिपॉजिट करना जरूरी है। इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में आप 1.5 लाख रुपये तक डिपॉजिट कर सकते हैं। इस पैसे पर आप इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन क्लेम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : इंडिया में अगर कोई बैंक डूबता है तो उसमें जमा आपके पैसे का क्या होगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें