Get App

Gurgaon Property:गुरुग्राम में घर खरीदने का है प्लान? सर्किल रेट 75% तक बढ़े, जानिए सेक्टर्स में कितना बढ़ा प्रॉपर्टी का रेट

Gurugram Property Market: अगर आप गुरुग्राम में घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट तैयार रखना होगा। सर्किल रेट बढ़ने के बाद जानिये किन सेक्टर्स में बढ़ी प्रॉपर्टी की मांग

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 21, 2026 पर 5:13 PM
Gurgaon Property:गुरुग्राम में घर खरीदने का है प्लान? सर्किल रेट 75% तक बढ़े, जानिए सेक्टर्स में कितना बढ़ा प्रॉपर्टी का रेट
Gurugram Property Market: अगर आप गुरुग्राम में घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट तैयार रखना होगा।

Gurugram Property Market: अगर आप गुरुग्राम में घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा बजट तैयार रखना होगा। अप्रैल 2026 से सर्किल रेट में 15% से लेकर 75% तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे प्रॉपर्टी की कुल लागत और स्टांप ड्यूटी दोनों बढ़ गई हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले यह जानना जरूरी है कि किन इलाकों में कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ी हैं।

गुरुग्राम में अप्रैल 2026 से सर्किल रेट बढ़ने के बाद प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अलग-अलग इलाकों में सर्किल रेट 15% से लेकर 75% तक बढ़ गए हैं। सर्किल रेट वही न्यूनतम कीमत होती है, जिस पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है। ऐसे में इनके बढ़ने का सीधा असर घर खरीदने की कॉस्ट और स्टांप ड्यूटी पर पड़ता है।

क्यों बढ़े सर्किल रेट?

सरकार ने यह बदलाव बाजार की मौजूदा कीमतों के हिसाब से किया है। पिछले कुछ समय में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की मांग नई सड़कों और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण तेजी से बढ़ी है। अब सर्किल रेट बढ़ने से जहां खरीदारों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा, वहीं निवेशकों को भविष्य में कीमत बढ़ने का फायदा मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें