Affordable Housing : 2023 की पहली छमाही में अफोर्डेबल हाउसिंग की मांग घटकर 20 फीसदी रह गई। जमीन की बढ़ती कीमतों और इनपुट लागत ने अफोर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट को प्रभावित किया है। रियल एस्टेट कंसल्टेंट Anarock ने 23 जुलाई को कहा कि 2023 की पहली छमाही में 7 बड़े भारतीय शहरों में बेची गई 2.29 लाख यूनिट में से केवल 20 फीसदी या लगभग 46,650 अपार्टमेंट अफोर्डेबल हाउस थे, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये से कम थी। एनारॉक रिसर्च डेटा से पता चलता है कि एक साल पहले की अवधि में बेचे गए 1.84 लाख घरों में से अफोर्डेबल हाउस की हिस्सेदारी 30 फीसदी या 57060 यूनिट थी।
