Get App

American Express भारत में कर रही है अपना विस्तार, खुलेगा State-of-the-Art कैंपस

अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के सीईओ और कंट्री मैनेजर संजय खन्ना ने कहा कि भारत में अमेरिकन एक्सप्रेस हमारी वैश्विक विशेषज्ञता और स्थानीय प्रतिभा का उपयोग कर निरंतर देश के भीतर क्षमताएं विकसित कर रही है, जिससे दुनियाभर में ग्राहकों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2024 पर 8:05 PM
American Express भारत में कर रही है अपना विस्तार, खुलेगा State-of-the-Art कैंपस
अमेरिकन एक्सप्रेस भारत में अपना विस्तार कर रही है।

अमेरिकन एक्सप्रेस भारत में अपना अत्याधुनिक कैंपस खोलने वाली है। करीब 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली यह नई सुविधा, वर्कप्लेस डिजाइन, टिकाऊपन, अपने कर्मचारियों के हेल्थ को लेकर आगे की सोच वाले दृष्टिकोण का उदाहरण पेश करेगी। कंपनी के कर्मचारी मई, 2024 के अंत तक कई चरणों में गुरुग्राम के सेक्टर 74ए में स्थित नई यूनिट में ट्रांसफर होंगे। यह कैंपस एक गतिशील कार्य वातावरण पैदा करने को लेकर अमेरिकन एक्सप्रेस के समर्पण की झलक प्रस्तुत करता है। इस इकाई को बिल्डिंग डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन (बीडी प्लस सी) कोर एंड शेल डेवलपमेंट के लिए लीडरशिप इन एनर्जी एंड एनवायर्नमेंट (लीड) गोल्ड प्रमाण पत्र मिला है।

वर्कप्लेस

अमेरिकन एक्सप्रेस इंडिया के सीईओ एवं कंट्री मैनेजर संजय खन्ना ने कहा, “भारत में अमेरिकन एक्सप्रेस हमारी वैश्विक विशेषज्ञता और स्थानीय प्रतिभा का उपयोग कर निरंतर देश के भीतर क्षमताएं विकसित कर रही है, जिससे दुनियाभर में ग्राहकों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं और नया बदलाव हो रहा है। यह नया कार्यालय भवन एक आधुनिक, ऊर्जा दक्ष वर्कप्लेस उपलब्ध कराता है जो हमारी टीमों को निरंतर नवप्रवर्तन को गति देने और दुनियाभर में हमारे ग्राहकों को असाधारण मूल्य उपलब्ध कराने में समर्थ बनाएगा।”

नया कैंपस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें