Get App

केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.75 करोड़ घरों का किया निर्माण

मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि इस योजना के तहत 2.28 करोड़ लाभार्थियों को घर देने की स्वीकृति मिली है। इनमें से 1.75 करोड़ घर 9 मार्च, 2022 तक बन चुके हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2022 पर 1:11 PM
केंद्र सरकार ने पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.75 करोड़ घरों का किया निर्माण
जल्द ही 1.75 करोड़ ग्रामीणों को मिलेगा अपने सपनों का आशियाना

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Pradhan Mantri Awaas Yojana-Gramin – PMAY-G ) के तहत 1.75 करोड़ घरों का निर्माण किया है। इस बात की जानकारी संसद में केंद्र सरकार ने दी है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) ने राज्यसभा में बताया कि इस योजना के तहत 2.28 घर बनाने की मंजूरी मिली हुई थी। जिसमें से 9 मार्च, 2022 तक 1.75 करोड़ घर बनाए जा चुके हैं। बता दें कि PMAY-G ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पक्के घर बनाने के लिए शुरू की गई थी।

इस योजना के तहत लाभार्थी को 3 किश्तों में पैसे दिए जाते हैं। जो कि घर बनाने के अनुसार किश्त दी जाती है। जैसे जब पैसे स्वीकृत हो जाते हैं तो पहली किश्त दी जाती है। इसके बाद नींव पड़ने और छत पड़ने के समय किश्तों में पैसे दिए जाते हैं।

कोरोना के चलते रुक गया था काम

मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि महामारी के चलते निर्माण गतिविधियों पर असर पड़ा था, जिससे PMAY-G के तहत बनने वाले घरों की गति धीमी हो गई थी। लिहाजा घरों के निर्माण में देरी हुआ लोगों को इसे देने में थोड़ा समय लगा। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि घरों के निर्माण में देरी के कारण कुछ और भी कारण शामिल हैं। जिनमें राज्य के नोडल अकाउंट में केंद्रीय और राज्य के हिस्से को जारी करने में देरी, भूमि आवंटन जैसे तमाम मामले सामने आए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें