Get App

लग्जरी फ्लैट्स, पेंटहाउस के लिए सितंबर में ई-नीलामी करेगी DDA, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी (DDA) अपनी स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत लग्जरी और प्रीमियम अपार्टमेंट की ई-नीलामी 24 सितंबर 2024 से करेगी। इसके तहत डीडीए के लग्जरी और प्रीमियम अपार्टमेंट की नीलामी की जाएगी, जिनमें पेंटहाउस भी शामिल हैं। ये अपार्टमेंट्स राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 23, 2024 पर 7:30 PM
लग्जरी फ्लैट्स, पेंटहाउस के लिए सितंबर में ई-नीलामी करेगी DDA, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
DDA के अधिकारियों के मुताबिक, ई-नीलामी के तहत कुल 173 अपार्टमेंट के लिए ऑफर पेश किया गया है।

दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी (DDA) अपनी स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत लग्जरी और प्रीमियम अपार्टमेंट की ई-नीलामी 24 सितंबर 2024 से करेगी। इसके तहत डीडीए के लग्जरी और प्रीमियम अपार्टमेंट की नीलामी की जाएगी, जिनमें पेंटहाउस भी शामिल हैं। ये अपार्टमेंट्स राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में हैं। DDA के अधिकारियों के मुताबिक, इन प्रीमियम और लग्जरी फ्लैट्स की कीमत 1.28 करोड़ रुपये से शुरू होती है और इनकी रेंज 5 करोड़ रुपये से भी ऊपर जाती है।

अधिकारियों के मुताबिक, हर कैटगरी के फ्लैट्स के अलग-अलग ऑक्शन होगा, मसनल सुपर HIG, HIG (हाई इनकम ग्रुप), MIG (मिड इनकम ग्रुप) और पेंट हाउस। स्कीम के तहत DDA ने तकरीबन 173 प्रीमियम और लग्जरी अपार्टमेंट की बिक्री की जाएगी और इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन 21 अगस्त से शुरू हो गया है।

DDA के एक सीनियर अधिकारी ने मनीकंट्रोल को बताया, 'प्रीमियम और लग्जरी अपार्टमेंट से जुड़ी इस-ॉ स्कीम के रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी तारीख 16 सितंबर है। ई-नीलामी की शुरुआत 24 अगस्त से होगी और यह 26 सितंबर तक चलेगी। हर कैटगरी के फ्लैट्स के टाइम स्लॉट के बारे में जल्द ऐलान होगा।' उन्होंने कहा कि ई-लाइव का डेमो सेशन 21, 22 और 23 सितंबर को होगा, ताकि संभावित बिडर्स को ई-नीलामी की प्रक्रिया से रूबरू कराया जा सके।

ई-ऑक्शन के बारे में अहम जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें