DDA Karmayogi Awaas Yojana: दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी डीडीए ने 'कर्मयोगी आवास योजना 2025' (FCFS) के तहत नरेला स्थित फ्लैटों की बुकिंग को लेकर आवेदकों की लगातार रुचि और पॉकेट-13 में 1552 नए फ्लैट जोड़े जाने के मद्देनजर डीडीए ने स्कीम की बुकिंग अवधि बढ़ाने का ऐलान लिया है। अब पात्र आवेदक विस्तारित डेडलाइन के भीतर पॉकेट-6, पॉकेट-9 और पॉकेट-13 में उपलब्ध फ्लैटों की बुकिंग करा सकेंगे।
