डायमंड कंपनी किरण जेम्स के प्रमोटर मावजी भाई शामजी भाई पटेल ने मुंबई के पॉश ओबेरॉय 360 वेस्ट कॉम्प्लेक्स में अपार्टमेंट खरीदा है। Zapkey को मिले दस्तावेजों के मुताबिक, उन्होंने यह अपार्टमेंट 97.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। यह अपार्टमेंट वर्ली इलाके में मौजूद है, जो मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट का सबसे महंगा इलाका है।
