देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Ltd) ने चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड को चेन्नई में 4.67 एकड़ जमीन बेची है। यह सौदा 735 करोड़ रुपये में हुआ है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है। DLF ने बताया, ' हमारी सब्सिडियरी कंपनी DLF आईटी ऑफिसेज चेन्नई प्राइवेट लिमिटेड ने चेन्नई जिले में मौजूद 4.67 एकड़ जमीन चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड को बेची है।'
