Godrej Family Tax-free Settlement: गोदरेज फैमिली (Godrej Family) की तीसरी पीढ़ी में आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के शेयरों के मालिक बदल रहे हैं लेकिन इस लेन-देन पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक गोदरेज फैमिली ने इस लेन-देन के लिए फैमिली अरेंजमेंट का रास्ता चुना है जो कैपिटल गेन टैक्स लगाने के लिए इनकम टैक्स एक्ट के दायरे के बाहर है। सूत्रों के मुताबिक इस रास्तों को चुनने के लिए गोदरेज रीस्ट्रक्चरिंग सभी शर्तें पूरी करता है।
