रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज की योजना चालू वित्त वर्ष (2024-25) में प्रमुख शहरों में 30,000 करोड़ रुपये का हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने की है। कंपनी के कार्यकारी चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि भारी मांग के बीच कंपनी का लक्ष्य बिक्री बुकिंग में 20 फीसदी वृद्धि पाने की है। पिरोजशा ने खास बातचीत में कहा, “हमने चालू वित्त वर्ष के लिए 27,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य दिया है, जो 2023-24 में उच्च आधार से 20 प्रतिशत की वृद्धि है।” कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 1.31 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 2,566.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
