रियल एस्टेट के अच्छे दिन आ गए! 2022 में डिमांड और इनवेस्टमेंट दोनों में रहेगी तेजी: CBRE-CII

इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि साल 2022 में रियल एस्टेट सेक्टर में होने वाले इन्वेस्टमेंट में भी जोरदार रिकवरी आई है

अपडेटेड Sep 14, 2022 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement
2022 में ई-कॉर्मस की तरफ से रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भारी मांग आई है। वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में लीज पर ली जाने वाली प्रॉपर्टी में सालाना आधार पर 166 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है

CBRE-CII ने ‘इंडियन रियल्टी - चार्टिंग द ग्रोथ रोड मैप फॉर 2022' नाम से प्रकाशित अपने ज्वाइंट रिपोर्ट में कहा है कि 2022 में अब तक रियल एस्टेट सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। इस ग्रोथ में ऑफिस, रिटेल और रेसिडेंशियल स्पेस की तरफ से आई मांग का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। सरकार अपने सुधारों के जरिए रियल एस्टेट सेक्टर को पुश देने के लिए काफी काम कर रही है जिसका फायदा इस सेक्टर को मिल रहा है।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि देश में बाजार के खुलने के साथ ही ऑफिस स्पेस की मांग में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। 2022 के दूसरी तिमाही में ऑफिस स्पेस की मांग में जोरदार तेजी आई है। 2022 की दूसरी तिमाही में ऑफिस स्पेस की मांग सालाना आधार पर 220 फीसदी बढ़कर 1.82 करोड़ वर्ग फिट रही है। वहीं 2022 की पहली छमाही में 2.95 लाख वर्ग फुट की लीजिंग एक्टिविटी देखने को मिली। जो कि सालाना आधार पर 157 फीसदी ज्यादा थी। बता दें कि ऑफिस स्पेस से जुड़ी गतिविधियों में यह बढ़ोतरी तब देखने को मिली है जब देश में कोरोना के कारण हाइब्रिड वर्क कल्चर रहा है।

इस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि साल 2022 में रियल एस्टेट सेक्टर में होने वाले इन्वेस्टमेंट में भी जोरदार रिकवरी आई है। साल 2022 की पहली छमाही में रियल एस्टेट सेक्टर में होने वाला निवेश सालाना आधार पर 4 फीसद की बढ़त के साथ 3.4 अरब डॉलर रहा है। यहां भी ऑफिस स्पेस सेक्टर ही दांव मारता नजर आया है। 2022 की पहली छमाही में रियल एस्टेट सेक्टर में हुए कुल निवेश में ऑफिस स्पेस की हिस्सेदारी 48 फीसदी रही है।


Goldman Sachs में छंटनी से अमेरिका में गहराई मंदी की चिंता, IT शेयरों की हुई पिटाई

इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2022 में ई-कॉर्मस की तरफ से रियल एस्टेट सेक्टर के लिए भारी मांग आई है। वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में लीज पर ली जाने वाली प्रॉपर्टी में सालाना आधार पर 166 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है और यह 15.4 लाख वर्ग फुट पर पहुंच गई है। यही नहीं 2022 की पहली छमाही में तमाम तरह की प्रॉपर्टी की कीमतों में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

CBRE के अंशुमान मैगजीन (Anshuman Magazine ) ने देश की रियल एस्टेट सेक्टर की बदलती रूप रेखा पर बात करते हुए कहा कि 2022 की पहली छमाही में भारत के रियल एस्टेट सेक्टर का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आगे इकोनॉमी में रिकवरी के जारी रहने के साथ ही उम्मीद है कि पूरे देश में लीज पर ली जाने वाली प्रॉपर्टी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सरकार द्वारा नियमों और कानूनों में किए जाने वाले बदलाव के कारण लॉन्ग टर्म में इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ को काफी फायदा मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।