दिल्ली-एनसीआर में नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) के आसपास मकान की कीमत में पिछले पांच वर्षों में 66 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई। दूसरी ओर बेंगलुरु के गुंजूर में कीमत 69 फीसदी बढ़ी। यह जानकारी रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने दी है। एनारॉक के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा एक्सप्रेसवे के आसपास आवास की औसत कीमत सितंबर 2024 की तिमाही में 8400 रुपये प्रति वर्ग फुट रही, जो 2019 में 5075 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।
