Get App

ICICI Prudential AMC ने 315 करोड़ रुपये में खरीदी कल्पतरु इनफिनिया बिल्डिंग

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट इलाके में कल्पतरु इनफिनिया बिल्डिंग को 315 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमर्शियल डेटा एनालिटिक्स फर्म FloorTap.com के मुताबिक, इस बिल्डिंग में 3 बेसमेंट, 1 ग्राउंड फ्लोर और 12 फ्लोर हैं। इस डील में जमीन की कॉस्ट भी शामिल है। इस प्रॉपर्टी को आइएक्सोरा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड ने खरीदा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2024 पर 8:30 PM
ICICI Prudential AMC ने 315 करोड़ रुपये में खरीदी कल्पतरु इनफिनिया बिल्डिंग
खरीदार ने इस ट्रांजैक्शन के लिए 18.9 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है।

ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट इलाके में कल्पतरु इनफिनिया बिल्डिंग को 315 करोड़ रुपये में खरीदा है। कमर्शियल डेटा एनालिटिक्स फर्म FloorTap.com के मुताबिक, इस बिल्डिंग में 3 बेसमेंट, 1 ग्राउंड फ्लोर और 12 फ्लोर हैं।

इस डील में जमीन की कॉस्ट भी शामिल है। इस प्रॉपर्टी को आइएक्सोरा प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड (Ixora Properties Pvt Ltd.) ने खरीदा है। इस कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए कन्वेएंस डीड को 27 जून 2024 को तैयार किया गया। खरीदार ने इस ट्रांजैक्शन के लिए 18.9 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है।

दस्तावेजों के मुताबिक, इस डील के तहत कवर कुल एरिया 63,733 वर्ग फुट है। इस बिल्डिंग में 114 पार्किंग स्लॉट हैं। इस डील को लेकर बायर और सेलर की तरफ से तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की अहम खिलाड़ी है। यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी म्यूचुअल फंड सेगमेंट में बड़े पैमाने पर AUM को मैनेज करती है।

यह एसेट मैनेजमेंट कंपनी निवेशकों के लिए देश भर में पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज का काम करती है। मुंबई में पिछले कुछ समय में कुछ बड़े कमर्शियल ट्रांजैक्शन देखने को मिले हैं और यह डील उसी की एक कड़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें