कोरोना के बाद रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। साथ ही, कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की वजह से निवेशक अब अपेक्षाकृत सस्ती अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी का रुख कर रहे है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी नाइट फ्रैंक इंडिया (Knight Frank India) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत में घर खरीदने की औसत लागत में सालाना 5.9 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई, जो एशिया में दूसरी सबसे ज्यादा ग्रोथ है।
