Get App

बिक गया पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का पहला बंगला, हुई देश की सबसे महंगी डील! जानें किसने खरीदा

Jawaharlal Nehru historic bungalow : लुटियंस दिल्ली के 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग (पहले यॉर्क रोड) पर स्थित यह बंगला इस 14,973 वर्ग मीटर (करीब 3.7 एकड़) में फैला है। इस बंगले को अब बेच दिया गया है। राजधानी के बीचों-बीच स्थित यह पॉपर्टी लंबे समय से अपने ऐतिहासिक महत्व और शानदार लोकेशन के कारण खास मानी जाती रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 4:26 PM
बिक गया पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू का पहला बंगला, हुई देश की सबसे महंगी डील! जानें किसने खरीदा
दिल्ली का ये बंगाला कभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक घर हुआ करता था।

Jawaharlal Nehru historic bungalow :  राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के सबसे वीवीआईपी इलाके लुटियंस जोन में एक बंगला इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हाल में इस बंगले को एक बिजनेसमैन ने करीब 1,100 करोड़ में खरीदा है। यह सौदा देश की अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी डील बताई जा रही है। बता दें कि यह वही बंगला है, जो कभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक घर हुआ करता था।

1,100 करोड़ में हुए डील

बता दें कि लुटियंस दिल्ली के 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग (पहले यॉर्क रोड) पर स्थित यह बंगला इस 14,973 वर्ग मीटर (करीब 3.7 एकड़) में फैला है। इस बंगले को अब बेच दिया गया है। राजधानी के बीचों-बीच स्थित यह पॉपर्टी लंबे समय से अपने ऐतिहासिक महत्व और शानदार लोकेशन के कारण खास मानी जाती रही है और अब इसे एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया है। मोतीलाल नेहरू मार्ग (पुराना 17 यॉर्क रोड) पर स्थित इस बंगले की शुरुआती कीमत करीब 1,400 करोड़ रुपये रखी गई थी, लेकिन बातचीत के बाद यह डील लगभग 1,100 करोड़ रुपये में पूरी हुई।

यह बंगला लुटियंस बंगलो ज़ोन (LBZ) में स्थित है, जिसे 1912-1930 के बीच ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने डिज़ाइन किया था। यह दिल्ली का सबसे वीआईपी इलाका है। यहां करीब 3000 बंगले हैं, जिनमें से ज्यादातर मंत्रियों, जजों और सीनियर सरकारी अधिकारियों के लिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें