Keystone Realtors : रुस्तमजी (Rustomjee) ब्रांड के तहत काम करने वाली कीस्टोन रियल्टर्स को चेम्बूर, मुंबई 4.2 एकड़ का एक रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट मिला है। सोसायटी के रेसिडेंट्स के 80 फीसदी वोट के साथ कंपनी को बसंत पार्क (Basant Park) के रिडेवलपमेंट का प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। इस नए प्रोजेक्ट के लिए हफीज कॉन्ट्रैक्टर आर्किटेक्ट है और एलएंडटी कॉन्ट्रैक्टर है। अगले तीन से छह महीने में डेवलपमेंट एग्रीमेंट होने की संभावना है। इसकी रेस में महिंद्रा लाइफस्पेसेस (Mahindra Lifespaces) भी शामिल थी। 1,000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के जरिये लगभग 3,00,000 वर्ग फुट कारपेट एरिया के साथ नए अपार्टमेंट बेचे जाने की संभावना है।
चेंबूर के सबसे बड़े लैंड पार्सल्स में से एक पर बनेगा प्रोजेक्ट
मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में लगभग दो दशक बिताने के बाद पूर्वी उपनगरीय इलाकों में यह Rustomjee का पहला प्रोजेक्ट होगा।
प्रतिष्ठित बॉम्बे प्रेसीडेंसी गोल्फ क्लब के नजारों के साथ यह परियोजना चेंबूर के माइक्रो मार्केट में सबसे बड़े लैंड पार्सल्स में से एक है।
नवंबर में कंपनी का आईपीओ लॉन्च करते हुए कीस्टोन रियल्टर्स के चेयरमैन और एमडी बोमन ईरानी (Boman Irani) ने कहा था कि हम दो तरह के प्रोजेक्ट्स की योजना बना रहे हैं, जो ब्लू व्यू और ग्रीन व्यू नाम के होंगे।
प्रोजेक्ट से दिखेगा गोल्फ कोर्स का नजारा
बसंत पार्क रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, “Blue View को हमारे बैंडस्टैंड स्थित प्रोजेक्ट के साथ साकार किया जा रहा है, जिससे समुद्र का नजारा दिखाई देता है। दूसरी तरफ, यह चेम्बूर रिडेवलपमेंट गोल्फ कोर्स के शानदार नजारों वाला ग्रीन व्यू प्रोजेक्ट (Green View project) है।”
वर्तमान में सोसायटी में 2/3 बीएचके वाले लगभग 200 अपार्टमेंट हैं। वहीं, रिडेवलपमेंट प्लान के तहत ये 3/4BHK+ apartments बन जाएंगे। यह कीस्टोन रियल्टर्स के लिए एक अच्छी तरह से कनेक्टेड ऐसे लोकेशन में स्थित कम्युनिटी आधारित प्रोजेक्ट को बनाने का मौका है, जो अभी तक बड़े डेवलपर्स के रडार से दूर रही है।
हालांकि, इससे जुड़ी चुनौती यह है कि माइक्रो मार्केट में ऐसी लोकेशन पर स्थिति लैंड पार्सल को प्रीमियम नहीं माना जाता है।