भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और उनकी पत्नी अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने मुंबई के आलीशान पाली हिल इलाके में अपार्टमेंट खरीदा है। 3350 वर्ग फुट की इस प्रॉपर्टी के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इंडेक्सटैप डॉट कॉम द्वारा प्राप्त दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। यह प्रॉपर्टी संधू पैलेस डेवलपमेंट का हिस्सा है, जिसका निर्माण लोकल डेवलपर संधू बिल्डर्स ने किया है।
