Lincoln House: मायानगरी मुंबई (Mumbai) में प्रॉपर्टी (Property) के रेट काफी हाई होते हैं। चमक-धमक भरी इस आर्थिक नगरी (Economic City) में घर खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। वहीं इस शहर में कई ऐसी करोड़ों की डील हुई। जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसे ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के मालिक साइरस पूनावाला (Cyrus Poonawalla) ने अमेरिकी सरकार से 750 करोड़ रुपये में लिंकन हाउस खरीदा था। यह डील साल 2015 में हुई थी। लिंकन हाउस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के इलाके में है। यह महल विवाद का हिस्सा बन चुका है।
