Get App

लुटियंस दिल्ली में ₹1,000 करोड़ में बिक रहा है टिहरी गढ़वाल के महाराजा का लक्जरी बंगला, जानिए कौन हैं खरीददार?

Tehri Maharaja Delhi Bunglow: दिल्ली के लुटियंस जोन इलाके को ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने 1912 से 1930 के बीच डिजाइन किया था। आमतौर पर लुटियंस जोन में प्रॉपर्टी मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इस 28 वर्ग किलोमीटर के इलाके में कुल जमा 3,000 बंगले ही है। लुटियंस जोन में करोड़ों के सौदे कोई नई बात नहीं है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:49 AM
लुटियंस दिल्ली में ₹1,000 करोड़ में बिक रहा है टिहरी गढ़वाल के महाराजा का लक्जरी बंगला, जानिए कौन हैं खरीददार?
दिल्ली का लुटियंस जोन भारत के सबसे पॉश इलाकों में से एक माना जाता है

Lutyens Delhi: दिल्ली के सबसे पॉश इलाके 'लुटियंस बंगलो जोन' (LBZ) में रियल एस्टेट की एक ऐसी डील होने जा रही है जिसने सबको चौंका दिया है। टिहरी गढ़वाल के महाराजा अपना ऐतिहासिक बंगला 1,000 करोड़ रुपये में बेचने जा रहे हैं। यह सौदा न केवल अपनी कीमत के लिए बल्कि इसमें शामिल संपत्तियों के ऐतिहासिक महत्व के लिए भी चर्चा में है। आइए आपको बताते हैं इस डील की पूरी डिटेल्स।

यह प्रॉपर्टी भगवान दास रोड के प्लॉट नंबर 5 (ब्लॉक नंबर 159) पर स्थित है। आमतौर पर लुटियंस जोन में प्रॉपर्टी मिलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि इस 28 वर्ग किलोमीटर के इलाके में कुल जमा 3,000 बंगले ही है।

कौन है इस बेशकीमती बंगले का खरीदार?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बंगले को दिल्ली के ही एक बड़े बिजनेसमैन खरीद रहे हैं, जिनका 'फूड एंड बेवरेज' (F&B) सेक्टर में बड़ा नाम है। हालांकि खरीदार के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह परिवार पहले से ही लुटियंस दिल्ली में रहता है और इलाके में दो बड़े बंगले खरीदने की तैयारी में है। एक नामी लॉ फर्म ने खरीदार की ओर से सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है, जो इस तरह के बड़े सौदों का अंतिम चरण होता है। इस डील के अलावा, वही बिजनेसमैन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पहले आधिकारिक आवास को खरीदने के लिए भी बातचीत कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें