Noida Film City: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत सेक्टर- 21 में बनने वाले इंटरनेशनल फिल्म सिटी के पहले चरण को विकसित करने के लिए निवेशकों और प्रोडक्शन हाउस को आमंत्रित करते हुए तीसरी बार ग्लोबल टेंडर जारी कर दी है। इस बार सिर्फ पहले चरण के विकास के लिए टेंडर जारी किया गया है, जो 230 एकड़ में फैला होगा। पिछले दो मौकों पर अथॉरिटी ने 1,000 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म सिटी के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। हालांकि, भारी निवेश की आवश्यकता के कारण किसी ने भी इस प्रोजेक्ट में गहरी दिलचस्पी नहीं दिखाई।
