बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में मौजूद अपने दो पेंटहाउस को 6 करोड़ रुपये में बेचा है। Zapkey.com से मिली जानकारी के मुताबिक, पेंटहाउस का एरिया 2,292 वर्ग फुट है। ये दोनों पेंटहाउस मुंबई के अंधेरी स्थित ओशिवारा के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में मौजूद हैं। पहला पेंटहाउस 860 वर्ग फुट का है, जिसकी बिक्री 2.25 करोड़ रुपये में की गई। दूसरा पेंटहाउस 1,432 वर्ग फुट में मौजूद था, जिसे 3.75 करोड़ रुपये में बेचा गया है।
