पुणे के रियल एस्टेट मार्केट में मार्च में सालाना आधार पर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 52 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली। महाराष्ट्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ रजिस्ट्रेशंस एंड स्टैम्प्स के मुताबिक, मार्च में 21,744 प्रॉपर्टीज का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह आंकड़ा 14,309 था। फरवरी 2024 में 17,575 प्रॉपर्टी यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि स्टैंप यूनिट का कलेक्शन 620 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2024 में स्टैंप ड्यूटी कलेक्शन बढ़कर 804 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्च 2023 में यह आंकड़ा 621 करोड़ रुपये था।
