एक्टर आर माधवन ने मुंबई के BKC में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, ₹17.5 करोड़ में हुई डील

आर माधवन के नए घर में कई तरह की अत्याधुनिक हाई एंड सुविधाएं हैं। अनूठा विनीशियन सुइट्स कॉन्सेप्ट, इस अपार्टमेंट को सबसे अलग बनाता है। आर. माधवन को हाल ही में शैतान फिल्म में खलनायक की भूमिका में देखा गया था। वह अब एस. शशिकांत की पहली फिल्म टेस्ट में दिखाई देने वाले हैं। नए घर की डील कथित तौर पर 22 जुलाई को फाइनल हुई

अपडेटेड Jul 27, 2024 पर 11:40 AM
Story continues below Advertisement
माधवन का हाई-एंड अपार्टमेंट लगभग 389 वर्ग मीटर में फैला है।

एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में एक आलीशान घर खरीदा है। इस प्रॉपर्टी की कीमत 17.5 करोड़ रुपये है। यह सिग्निया पर्ल रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में स्थित है। अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध सिग्निया पर्ल, 4 और 5 बीएचके अपार्टमेंट्स की पेशकश करता है। यह सनटेक रियल्टी की रेडी टू मूव प्रॉपर्टी है। रिपोर्ट्स हैं कि माधवन का हाई-एंड अपार्टमेंट लगभग 389 वर्ग मीटर (4,182 वर्ग फीट) में फैला है। इसके साथ दो पार्किंग स्पेस शामिल हैं।

माधवन के नए घर में कई तरह की अत्याधुनिक हाई एंड सुविधाएं हैं। अनूठा विनीशियन सुइट्स कॉन्सेप्ट, इस अपार्टमेंट को सबसे अलग बनाता है। इसमें डिसएपियरिंग इंटीरियर वॉल्स के साथ इंटरकनेक्टेड लिविंग एरिया हैं।

₹1.05 करोड़ की स्टांप ड्यूटी


आर माधवन रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट, रहना है तेरे दिल में, तनु वेड्स मनु, 3 इडियट्स जैसी प्रभावशाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनके नए घर की डील कथित तौर पर 22 जुलाई को फाइनल हुई। प्रॉपर्टी की खरीद के लिए 1.05 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये के रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान किया गया।

आर. माधवन को हाल ही में शैतान फिल्म में खलनायक की भूमिका में देखा गया था। वह अब एस. शशिकांत की पहली फिल्म टेस्ट में दिखाई देने वाले हैं। यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। इसमें सिद्धार्थ और नयनतारा भी होंगे। माधवन के पास कुछ अन्य प्रोजेक्ट भी हैं।

बेंगलुरु रेजिडेंशियल रियल एस्टेट मार्केट में तेजी, सबसे ज्यादा बिके घर

एक अन्य खबर के मुताबिक, दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के ब्रांद्रा के पाली हिल बंगले को तोड़कर बनी बिल्डिंग में एक शानदार अपार्टमेंट 155 करोड़ रुपये में बिका है। ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट, बिल्डिंग के नौवें, दसवें और 11वें फ्लोर पर फैला हुआ है। 9.3 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30000 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क मिलाकर अपार्टमेंट की डील करीब 172 करोड़ रुपये की रही। लग्जरी अपार्टमेंट 9527.21 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।