Get App

कई साल पहले खरीदे फ्लैट को गिराने का कोर्ट नोटिस मिल जाए तो क्या होगा?

फ्लैट खरीदने के लिए व्यक्ति अपना सबकुछ लगा देता है। वह अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल डाउनपेमेंट के लिए करता है। फिर हर महीने सैलरी या इनकम का बड़ा हिस्सा EMI में चला जाता है। इसके बदले उसे सिर्फ अपने घर में रहने का अहसास मिलता है। इसी के लिए वह बड़ी से बड़ी मुश्किल उठाने को तैयार रहता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2025 पर 6:15 PM
कई साल पहले खरीदे फ्लैट को गिराने का कोर्ट नोटिस मिल जाए तो क्या होगा?
फ्लैट खरीदने से पहले रियल एस्टेट कंपनी या बिल्डर के बारे में ठीक से पता कर लेना जरूरी है।

आप जिस फ्लैट में कई सालों से रह रहे हैं, उसे गिराने के लिए कोर्ट का नोटिस आए तो आपको कैसा लगेगा? मुंबई के नवनीत शर्मा के साथ ऐसा हुआ है। उन्होंने करीब 7-8 साल पहले यह फ्लैट खरीदा था। उनकी जिंदगी ठीक चल रही थी। लेकिन, कोर्ट के नोटिस में लिखी बातें पढ़ने के बाद उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। नोटिस में कहा गया था कि यह फ्लैट अवैध है, क्योंकि इसका कंस्ट्रक्शन अनअथॉराइज्ड तरीके से हुआ है। शर्मा अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जिनके साथ ऐसा हुआ है।

फ्लैट खरीदने के लिए व्यक्ति अपना सबकुछ लगा देता है

सिर्फ मुंबई के नालासोपाड़ा में नवंबर 2024 में 40 अवैध इमारतों को गिरा दिया गया। सवाल है कि फ्लैट खरीदने के लिए व्यक्ति अपना सबकुछ लगा देता है। वह अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल डाउनपेमेंट के लिए करता है। फिर हर महीने सैलरी या इनकम का बड़ा हिस्सा EMI में चला जाता है। इसके बदले उसे सिर्फ अपने घर में रहने का अहसास मिलता है। इसी के लिए वह बड़ी से बड़ी मुश्किल उठाने को तैयार रहता है। लेकिन, जब उसे पता चले कि उसका फ्लैट गिरा दिया जाएगा क्योंकि इसका कंस्ट्रक्शन नियमों के तहत नहीं हुआ है तो उसकी दुनिया उजड़ जाती है। सवाल है कि ऐसे मामले किसी के साथ नहीं हों, इसके लिए क्या उपाय हैं?

1. भरोसेमंद रियल एस्टेट कंपनी से खरीदें फ्लैट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें