देश के आठ बड़े शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में 60 लाख रुपये तक की कीमत वाले सस्ते यानी किफायती घरों की बिक्री 4 फीसदी घटकर 61,121 यूनिट रह गई है। रियल एस्टेट आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कंपनी प्रॉपइक्विटी के अनुसार, इसकी वजह कम सप्लाई और लक्जरी अपार्टमेंट की अधिक मांग है। ये आठ बड़े शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-दिल्ली, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद हैं।
