खुद का घर होना हर किसी का सपना होता है। वहीं देश में लग्जरी घरों की मांग भी पिछले कुछ वक्त से बढ़ी है। साथ ही महंगे घरों की बिक्री में इजाफा भी देखने को मिला है। इसको लेकर अब एक आंकड़ा भी सामने आया है। दरअसल, देश के सात प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में चार करोड़ रुपये या उससे अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ गई। सीबीआरई ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
