इंडियन कैपिटल मार्केट रेगुलेटर सेबी के प्रमुख तुहिन कांता पांडेय के लिए मुंबई के प्रभादेवी में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया गया है। सेबी ने तुहिन कांता के लिए प्रभादेवी में स्थित आलीशान रुस्तमजी क्राउन डेवलपमेंट में 3,000 स्क्वेयर फुट का पांच बेडरूम वाला अपार्टमेंट लिया है। जैपकी (Zapkey) ने इसका खुलासा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के जरिए किया है। तुहिन कांता पांडेय के इस अपार्टमेंट के लिए सेबी हर महीने ₹7 लाख का किराया देगी। यह किराया हर साल 5% की रफ्तार से बढ़ेगा। सेबी के चेयरमैन के तौर पर तुहिन कांता पांडेय का कार्यकाल तीन वर्षों का है।