होम लोन डिफॉल्ट होने पर क्या-क्या करना चाहिए? फाइनेंशियल रिकवरी में कारगर होंगे ये टिप्स

होम लोन के मामले में डिफॉल्ट करना एक मुश्किल भरा अनुभव हो सकता है, लेकिन यहां यह याद रखना जरूरी है कि आप कुछ कदम उठाकर हालात को नियंत्रित करने के साथ ही स्थिति में सुधार ला सकते हैं। साथ ही, आपको आगे और जुर्माना नहीं भरना पड़े, इसके लिए आपको जागरूक रहना होगा। लोन डिफॉल्ट करने की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए, इस बारे में हम यहां विस्तार से जानकारी पेश कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
कोई भी कदम उठाने से पहले अपने लोन एग्रीमेंट को ठीक से देखें, ताकि डिफॉल्ट होने की स्थिति से जुड़ी शर्तों को आप पूरी तरह से समझ सकें।

होम लोन के मामले में डिफॉल्ट करना एक मुश्किल भरा अनुभव हो सकता है, लेकिन यहां यह याद रखना जरूरी है कि आप कुछ कदम उठाकर हालात को नियंत्रित करने के साथ ही स्थिति में सुधार ला सकते हैं। साथ ही, आपको आगे और जुर्माना नहीं भरना पड़े, इसके लिए आपको जागरूक रहना होगा। लोन डिफॉल्ट करने की स्थिति में आपको क्या करना चाहिए, इस बारे में हम यहां विस्तार से जानकारी पेश कर रहे हैं।

1. अपने लोन की शर्तों को ठीक से समझें

कोई भी कदम उठाने से पहले अपने लोन एग्रीमेंट को ठीक से देखें, ताकि डिफॉल्ट होने की स्थिति से जुड़ी शर्तों को आप समझ सकें। भुगतान में देरी, पेनाल्टी, ब्याज दर और फोरक्लोजर की समयसीमा से जुड़े नियमों को बेहतर ढंग से समझें। इन तमाम चीजों के बारे में जानने के बाद आप इस बात पर बेहतर तरीके से गौर कर सकेंगे कि अगला कदम कैसे उठाया जाए।

सलाह: अगर आप किसी शर्त को समझ नहीं पा रहे हैं, तो इसे समझने के लिए बैंक या लोन देने वाली कोई और इकाई से संपर्क करें। अगर आप अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से समझते हैं, तो आपको अपना कर्ज मैनेज करने में ज्यादा मदद मिलेगी।


2. अपने बैंक से बात करें

आपका बैंक आपकी संपत्ति पर कब्जा नहीं करना चाहता है, क्योंकि यह जटिल और महंगी प्रक्रिया है। डिफॉल्ट की स्थिति में बैंक से जल्द से जल्द संपर्क कर अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दें। कई बैंक वित्तीय मुश्किल का सामना कर रहे ग्राहकों को तात्कालिक स्तर पर राहत मुहैया कराते हैं, मसलन लोन रीस्ट्रक्चरिंग या रीपेमेंट प्लान

सलाह : कलेक्शन या लॉस मिटिगेशन डिपार्टमेंट से बात करने की कोशिश करें, क्योंकि इन जगहों से कोई व्यावहारिक समाधान निकल सकता है।

3. लोन रीस्ट्रक्चरिंग के विकल्पों पर विचार करें

लोन रीस्ट्रक्चरिंग के तहत लोन की शर्तों में बदलाव किया जा सकता है, ताकि रीपमेंट को ज्यादा आसान बनाया जा सके। इसके तहत लोन की अवधि को बढ़ाना या मंथली पेमेंट्स को कम करना या फिक्स्ड इंटरेस्ट रेट पर स्विच करना जैसे विकल्प शामिल हैं। इस तरह के बदलाव आपको शॉर्ट टर्म राहत दे सकते हैं।

सलाह: रीपेमेंट को तात्कालिक तौर पर रोकने का विकल्प खंगालें।

4. लोन की रीफाइनेसिंग का विकल्प भी देखें

अगर आपका मौजूदा लेंडर बेहतर रीस्ट्रक्चरिंग प्लान नहीं ऑफर करता है, तो किसी और बैंक के साथ अपने होम लोन की रीफाइनेसिंग पर विचार कर सकते हैं। रीफाइनेसिंग के तहत मौजूदा लोन के भुगतान के लिए नया लोन लिया जाता है, जो कम ब्याज दर पर या लंबी अवधि के लिए होता है।

सलाह: रीफाइनेसिंग के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है और नई शर्तें जोड़ी जा सकती हैं। लिहाजा, इन कॉस्ट का आकलन कर ही इस बारे में फैसला लिया जाना चाहिए।

5. अपनी प्रॉपर्टी बेचने के विकल्प पर गौर करें

अगर आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार नहीं होता है और रीपेमेंट चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, तो कर्ज चुकाने और अन्य तरह के झंझट से बचने के लिए प्रॉपर्टी को बेचना समाधान हो सकता है।

सलाह: अपनी प्रॉपर्टी की मौजूदा मार्केट वैल्यू के बारे में पता करें और लोन चुकाने के बाद बचे हुए फंड का आकलन करें। हो सकता है कि प्रॉपर्टी की बिक्री के बाद आपके पास इतना अतिरिक्त फंड हो कि आप फिर से कुछ शुरू कर सकें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।