बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने पुणे में 7.5 करोड़ रुपये में घर खरीदा है। 4,248 वर्गफुट में मौजूद यह प्रॉपर्टी हड़पसर में मौजूद प्रीमियम यो पुणे प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसे वहां के स्थानीय रियल एस्टेट डिवेलपर पंचशील रियल्टी ने डिवेलप किया है। रियल एस्टेट डेटाबेस प्लेटफॉर्म जैपकी (Zapkey) के मुताबिक, एक्टर ने इस प्रॉपर्टी के लिए 52.5 लाख की स्टैंप ड्यूटी चुकाई है और इसका रजिस्ट्रेशन 5 मार्च 2024 को हुआ।
