दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदना-बेचना होगा महंगा, MCD ने 1% बढ़ाई ट्रांसफर ड्यूटी, जानिए डिटेल

एकीकृत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (Municipal Corporation of Delhi) ने शहर की 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की प्रॉपर्टीज पर लगने वाली ट्रांसफर ड्यूटी में 1 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

अपडेटेड Jun 01, 2022 पर 2:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए ट्रांसफर ड्यूटी 4 फीसदी और महिलाओं के लिए 3 फीसदी होगी

Transfer duty on properties : दिल्ली में प्रॉपर्टी की खरीद और बिक्री जल्द महंगी होने जा रही है। एकीकृत म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ऑफ दिल्ली (Municipal Corporation of Delhi) ने शहर की 25 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की प्रॉपर्टीज पर लगने वाली ट्रांसफर ड्यूटी में 1 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

अब कितनी लगेगी ड्यूटी

इस बढ़ोतरी के बाद अधिकारियों ने कहा कि पुरुषों के लिए ट्रांसफर ड्यूटी 4 फीसदी और महिलाओं के लिए 3 फीसदी होगी। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त पर पुरुषों के लिए 3 फीसदी और महिलाओं के लिए 2 फीसदी ट्रांसफर ड्यूटी है।


LIC के मार्केट कैप में गिरावट, सबसे मूल्यवान कंपनियों में ICICI Bank के बाद 7वें स्थान पर खिसकी, ऐसे बदल गई टॉप 10 लिस्ट

स्पेशल ऑफिसर ने लिया फैसला

मंगलवार को एक हुई एक अहम मीटिंग में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्‍त पर लगने वाली ट्रांसफर ड्यूटी एक फीसदी बढ़ाने का फैसला किया गया है।

Municipal Corporation of Delhi (MCD) के स्पेशल ऑफिसर द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया, जिन्हें नए सदन का निर्वाचन होने तक सिविक बॉडी के संचालन का अधिकार है।

eMudhra के शेयरों का 9% मजबूती के साथ बाजार में आगाज, अब क्या हो निवेश रणनीति?

25 लाख रुपये से महंगी प्रॉपर्टीज पर असर

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया, “स्टैंडिंग कमेटी की कैपेसिटी वाले स्पेशल ऑफिसर के सामने 25 लाख रुपये से ऊपर की प्रॉपर्टीज पर ट्रांसफर ड्यूटी में 1 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया। स्पेशल ऑफिसर ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस बढ़ोतरी के बाद पुरुषों के लिए ड्यूटी 4 फीसदी और महिलाओं के लिए 3 फीसदी हो जाएगी।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।