इस साल 40 करोड़ रुपये से ज्यादा वाली अल्ट्रा-लग्जरी प्रॉपर्टीज की सेल्स की वैल्यू और वॉल्यूम में 2022 के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली। एनारॉक रिसर्च डेटा (Anarock Research data) के मुताबिक, इस साल यानी 2023 में अब तक देश के टॉप 7 शहरों में 58 अल्ट्रा-लग्जरी घरों की बिक्री हुई, जिसकी कुल सेल्स वैल्यू 4,063 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल इन शहरों में 13 अल्ट्रा-लग्जरी घरों की बिक्री हुई थी, जिसकी कुल वैल्यू तकरीबन 1,170 करोड़ रुपये थी।
