Get App

UP Cabinet Decision: यूपी में महिलाओं को जमीन खरीदने पर मिलेगी स्टांप ड्यूटी पर 1% की छूट, कैबिनेट का बड़ा फैसला

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी दी है। लखनऊ में हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में महिलाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में अगर कोई महिला अपने नाम से जमीन खरीदेगी या महिला के नाम पर जमीन खरीदी जाएगी, तो उसे स्टांप शुल्क (Stamp Duty) में 1% की छूट मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2025 पर 6:09 PM
UP Cabinet Decision: यूपी में महिलाओं को जमीन खरीदने पर मिलेगी स्टांप ड्यूटी पर 1% की छूट, कैबिनेट का बड़ा फैसला
UP Cabinet Decision: लखनऊ में हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए एक अहम फैसला लिया गया है।

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार ने महिलाओं को खुशखबरी दी है। लखनऊ में हुई योगी सरकार की कैबिनेट बैठक में महिलाओं को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। अब उत्तर प्रदेश में अगर कोई महिला अपने नाम से जमीन खरीदेगी या महिला के नाम पर जमीन खरीदी जाएगी, तो उसे स्टांप शुल्क (Stamp Duty) में 1% की छूट मिलेगी। यह छूट ग्रामीण और शहरी, दोनों इलाकों में लागू होगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से महिलाओं को संपत्ति में हिस्सा लेने में और काम आएगा

महिला सशक्तिकरण कि दिशा में अहम कदम

स्टांप और पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस फैसले को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस पहल से महिलाएं न सिर्फ खुद को आर्थिक रूप से मजबूत करेंगी, बल्कि समाज में उनकी स्थिति भी मजबूत होगी।

यूपी कैबिनेट के अहम फैसले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें