Get App

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अलर्ट! 5 दिन में पहले निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट

Punjab National Bank Dormant Account Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक के ग्राहकों के पास 5 दिन का समय है। अगर आप अपने ऐसे अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो 30 जून तक ये काम जरूर निपटा लें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2024 पर 7:00 AM
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए अलर्ट! 5 दिन में पहले निपटा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट
Punjab National Bank Alert: PNB कई बार सेविंग अकाउंट ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी दे चुका है।

Punjab National Bank Dormant Account Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। बैंक के ग्राहकों के पास 5 दिन का समय है। अगर आप अपने Dormant अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो 30 जून तक ये काम जरूर निपटा लें। वरना, 1 जुलाई को ग्राहकों का अकाउंट बंद हो सकता है। PNB अपने कुछ ग्राहकों को नोटिस भेज रहा है जिन्होंने लंबे समय से अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया है।

1 जुलाई से बंद हो जाएंगे PNB के ऐसे अकाउंट

पीएनबी बैंक में सेविंग अकाउंट है तो पहले उसका स्टेटस चेक जरूर कर लें। पीएनबी अकाउंट ऐसे अकाउंट को इस महीने तक अंत तक 30 जून 2024 तक बंद करने वाला है। बैंक ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि जिन अकाउंट में पिछले 3 साल से कोई ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है। साथ ही जिनका अकाउंट बैलेंस पिछले तीन साल से जीरो रुपये पर बना हुआ है। वह उसे बंद करने वाला है। ऐसे ग्राहकों को नोटिस भेज दिया गया है। नोटिस भेजने के एक महीने बाद उन अकाउंट को बंद कर दिया जाएगा। अगर आप उन अकाउंट को एक्टिव रखना चाहते हैं तो बैंक ब्रांच जाकर KYC तुरंत करा लें। वरना, 1 जुलाई 2024 को ये बैंक अकाउंट बंद हो जाएंगे।

30 जून तक बंद हो जाएंगे PNB के ये अकाउंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें