पीएनबी बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, मिल रहा है 8.05% का बंपर इंटरेस्ट, ग्राहकों के लिए कमाई का मौका

PNB FD Rate: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये नई दरें आज 20 फरवरी से लागू हो चुकी है। बैंक सबसे अधिक ब्याज 666 दिनों की एफडी पर दे रहा है। बैंक 666 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है

अपडेटेड Feb 20, 2023 पर 4:08 PM
पंजाब नेशनल बैंक ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

PNB FD Rate: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर FD पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर एफडी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये नई दरें आज 20 फरवरी से लागू हो चुकी है। बैंक सबसे अधिक ब्याज 666 दिनों की एफडी पर दे रहा है। बैंक 666 दिनों की एफडी पर आम लोगों को 7.25 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से ऊपर पर 8.05 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। बैंक ने एफडी पर करीब 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

अब ये हैं नई दरें

7 दिन से 14 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत


15 दिन से 29 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

30 दिन से 45 दिन: आम जनता के लिए - 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 4.00 प्रतिशत

46 दिन से 90 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

91 दिन से 179 दिन: आम जनता के लिए - 4.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 5.00 प्रतिशत

180 दिन से 270 दिन: आम जनता के लिए - 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.00 प्रतिशत

271 दिन से 1 साल से कम: आम जनता के लिए - 5.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 6.30 प्रतिशत

1 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

1 साल से अधिक 599 दिनों तक: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

666 दिन: आम जनता के लिए - 7.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.75 प्रतिशत

667 दिन से 2 साल: आम जनता के लिए - 6.80 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.30 प्रतिशत

2 साल से अधिक लेकिन 3 साल से कम: आम जनता के लिए - 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7.50 प्रतिशत

3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत

5 साल से लेकर 10 साल तक: आम जनता के लिए - 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए - 7 प्रतिशत।

ये है PNB की एफडी पर नई दरें - 20 फरवरी 2023 से लागू

टाइम ब्याज दर सालाना (प्रतिशत में)
आम नागरिक सीनियर सिटीजन सुपर सीनियर सिटीजन
7 दिन से 14 दिन 3.50 4.00 4.30
15 दिन से 29 दिन 3.50 4.00 4.30
30 दिन से 45 दिन 3.50 4.00 4.30
46 दिन से 90 दिन 4.50 5.00 5.30
91 दिन से 179 दिन 4.50 5.00 5.30
180 दिन से 270 दिन 5.50 6.00 6.30
271 दिन से 1 साल से कम 5.80 6.30 6.60
1 साल 6.80 7.30 7.60
1 साल से अधिक 599 दिनों तक 6.80 7.30 7.60
666 दिन 7.25 7.75 8.05
667 दिन से 2 साल तक 6.80 7.30 7.60
2 साल से अधिक 3 साल तक 7.00 7.50 7.80
3 साल से अधिक 5 साल तक 6.50 7.00 7.30
5 साल से अधिक 10 साल तक 6.50 7.00 7.30

Macfos IPO: खुदरा निवेशक जमकर लगा रहे पैसे, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत, निवेश से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।